माधौगढ़-उरई।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सा सेवा एम्बुलेंस 108 एवं नेशनल एम्बुलेंस 102 के निरीक्षण में जहां एम्बुलेंस वाहन कबाड़ हालत में मिले वहीं उन पर चलने वाला स्टाफ मनमानी करते पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी निरीक्षण रिपोर्ट में उपजिलाधिकारी माधौगढ सौजन्यकुमार विकास ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौगढ़ के चिकित्साधीक्षक एवं अन्य चिकित्सक तथा स्टाफ की उपस्थिति में  एम्बुलेंस 108 एवं 102 गाड़ियों का निरीक्षण किया गया जिसमें अत्याधिक धूल दूषित व गंदगी पाई गई है। जिससे लगता है कि एम्बुलेंस गाड़ियों की सफाई का कार्य काफी समय से नही किया गया है। एम्बुलेंस 102 में मरम्मत का कार्य कराये जाने की जरूरत है क्योंकि गाड़ी के पीछे का दरबाजा, पर्दे, लाइट एवं टायरों की स्थिति अच्छी नही है। जिसकी ओर चालक के द्वारा भी ध्यान नही दिया गया है। एम्बुलेंस 108 में कार्यरत चालक विपिन तथा दीपेन्द्र ईएमटी विश्राम व अरविंद, इसी तरह एम्बुलेंस 102 में कार्यरत चालक महीप व मलखान ईएमटी अजीत व राहुल के द्वारा लगातार पंद्रह-पंद्रह दिन का कार्य किया जा रहा है। नियमानुसार इनकी ड्यूटी 12-12 घंटे कार्य करने की है। निरीक्षण में पाया गया कि एम्बुलेंस 108 में चालक विपिन के स्थान पर सुमित नामक व्यक्ति कार्यरत है जो कि नियम विरूद्ध है यदि इनके द्वारा किसी प्रकार की कोई दुर्घटना होती है तो ऐसी स्थिति को संभाल पाना प्रशासन व अस्पताल प्रशासन के लिए कठिन हो जाएगा। एम्बुलेंस 108 में कार्यरत ईएमटी अरविंद को फस्टएड किट के बारे में समुचित जानकारी नही है। तो फस्टएड किट पूरी तरह से अव्यवस्थित पाई गई। उपजिलाधिकारी माधौगढ ने एम्बुलेंस सेवा में व्याप्त खामियांे की ओर सीएमओ का ध्यान आकृष्ट करते हुए समुचित कार्रवाई की अपेक्षा की।

 

Leave a comment