कोंच-उरई । आज शाम कोचिंग पढ कर अपने घरों को आपे से लौट रहीं दो छात्राओं के साथ आपे में ही सवार एक शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं के चिल्लाने पर इलाकाई लोगों ने युवक को पकड़ कर उसकी धुनाई भी कर दी और डायल 100 को भी सूचना दे दी लेकिन जब तक डायल 100 मौके पर पहुंचती, शोहदा मौके से निकल भागने में कामयाब हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के एक कोचिंग सेंटर से पढ कर आपे में सवार होकर घरों की ओर लौट रहीं थीं। उसी आपे में एक युवक जो गांव का निवासी बताया गया है और कोंच की किसी दुकान में दिहाड़ी पर काम करता है। उस युवक ने उक्त छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी और उनकी वीडियो क्लिपिंग बनाने लगा। इस पर छात्राओं ने ऐतराज जताया और चिल्लाने लगीं। छात्राओं की आवाज सुन कर इलाके के लोगों ने युवक को पकड़ कर पहले तो धुनक दिया और लगे हाथ डायल 100 को भी फोन कर दिया। डज्ञयल 100 के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक शोहदा वहां से गायब हो गया।

Leave a comment