उरई। बहुजन समाज पार्टी में बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्डिनेटर नौशाद अली के खिलाफ बगावत भड़क उठी है। गुरुवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने डीवी कालेज चैराहे पर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंक डाला।
नौशाद अली के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के एक बड़े वर्ग में टिकट वितरण के समय से ही गुस्सा भड़कना शुरू हो गया था। कार्यकर्ता यह मानते हैं कि उन्होंने स्वार्थ के आधार पर गलत लोगों को स्थानीय निकाय चुनाव में उम्मीदवार बनाया जिससे पूरे बुंदेलखंड में केवल तीन जगह कालपी, कदौरा और गोहाण्ड हमीरपुर में ही बसपा के चेयरमैन बन सके। इससे बसपा की प्रतिष्ठा को उसके गढ़ माने जाने वाले बुंदेलखंड में अपूर्णीय आघात पहुंचा है। बावजूद इसके नौशाद अली पर कार्रवाई नही हुई उल्टे उनके बहकावे में पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, पूर्व पलिकाध्यक्ष विजय चैधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय गौतम और माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र समिति के पूर्व अध्यक्ष छुन्ना पाल को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया।
पुतला फूंक रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें मायावती के नेतृत्व और पार्टी में पूरी आस्था है। इस कारण पार्टी की बर्बादी को वे सहन नही कर सकते। पुतला फंूकने का उनका मकसद मायावती को सतर्क कर असली-नकली की वास्तविक पहचान कराना है। तांकि आगामी लोक सभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी सीटों पर बसपा का परचम लहरा सके।
पुतला फंूकने वालों में विनय गौतम, सोनू कैथेरी, रोहित चैधरी, दीपू परावर, हरीश राजपाल, मोनू, शैलेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र अहिरवार, विकास गौतम, मनोज चैरसिया, मनीष राठौर, राहुल अहिरवार आदि शामिल थे।

Leave a comment