उरई। जालौन नगर पालिका के सफाई निरीक्षक की धींगा मुश्ती का कोई जबाव नही है। कर्तव्य हीनता के कारण उन्हें निलंबित किया जा चुका है। लेकिन इस आदेश की अवहेलना करते हुए वे उसी तरह फरमान जारी कर रहे हैं जैसे कि पद पर हों।
निलंबित सफाई निरीक्षक सुरेश यादव 12 वर्षों से जालौन नगर पालिका में तैनात हैं। उनके खिलाफ कई व्यक्तिगत मामले भी हैं। जिसके सिलसिले में जिला न्यायाधीश झांसी उनको जेल भिजवा चुके हैं। पूर्व अधिशाषी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शासन को रिपोर्ट भेज दी जिस पर सचिव नगर विकास ने उन्हें निलंबित कर दिया।
निलंबन के बावजूद सुरेश यादव दबंगों के साथ मिलकर नगर पालिका में मनमानी चला रहे हैं। इसे लेकर पूर्व सभासद शाकिर हसन बारसी सहित कई प्रतिष्ठित लोगों ने उनके खिलाफ उच्च स्तर पर शिकायत भेज दी है।






Leave a comment