उरई। अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कथित तौर पर झूठी शिकायतों से त्रस्त एक पीड़ित ने न्यायोचित संरक्षण की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
सिरसाकलार थाने के ग्राम सिकन्ना के निवासी मनमोहन और राजकुमार अपने खिलाफ लगातार पुलिस में दी जा रही झूठी शिकायतों से आजिज आ चुके हैं। आज उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी को लिखित शिकायत देकर इस बाबत न्यायोचित संरक्षण की गुहार लगाई। अपर पुलिस अधीक्षक ने उनकी शिकायत को जांच के लिए कालपी के क्षेत्राधिकारी को अग्रसारित करते हुए जल्द से जल्द उन्हें रिपोर्ट देने को कहा।






Leave a comment