उरई। माधौगढ़ क्षेत्र के एक पीड़ित ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोप लगाया कि माधौगढ़ पुलिस उसके साथ पिटाई करने वालों पर मेहरबान है। जिससे उसके जीवन को खतरा पैदा हो रहा है।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुटरा निवासी भानुप्रताप ने बताया कि गत 2 दिसम्बर को रात 8 बजे गांव के ही अरुण कुमार ने हाकी से उसे बेरहमी पूर्वक पीटा था। जिससे उसको तमाम चोटें आईं। उसके मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट भी माधौगढ़ पुलिस के पास है।
लेकिन फिर भी अरुण कुमार के खिलाफ माधौगढ़ पुलिस ने कोई कठोर एक्शन नही लिया है जिससे अरुण कुमार के हौसले और बुलंद हो गये हैं। वह शराब पीकर उसके लिए धमकियां अलापता रहता है। उसने बताया कि वह अरुण की हरकतों से इतना भयभीत है कि घर से बाहर नही निकल पा रहा। अगर पुलिस इसी तरह उसकी हौसलाफजाई में लगी रही तो वह प्रार्थी व उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी घटना कर सकता है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने उसे पुलिस की ओर से पूरी मदद के लिए आश्वस्त किया। साथ ही माधौगढ़ पुलिस को भी उसकी शिकायत के परिपेक्ष में निर्देश जारी किये।






Leave a comment