उरई । आटा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आटा-इटौरा मार्ग पर कोहरे के कारण दो वाहनों की टक्कर हो गयी जिसमें बैठी सवारियां घायल हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरायां व इटौरा के पास सुबह के समय घने कोहरे के कारण ट्रक नम्बर यूपी 93 एटी 97 94 जो गिट्टी लादकर जा रहा था जिसने कोहरे के कारण आपे नम्बर यूपी 92 टी 5313 टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार मंगल पुत्र रामनारायण आटो चालक, माया देवी पत्नी उमाशंकर, नीरज कुमार पुत्र मान सिंह, रोहित पुत्र संतोष, काजल पुत्री उमाशंकर जो घायल हो गयी। जबकि समीर पुत्र कल्लू मंसूरी गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि ट्रक चालक सलमान पुत्र इसराइल व गुलजार खां पुत्र आजम खां निवासी ग्राम ईगुई खुर्द के बताये गये है।







Leave a comment