• कोंच-ऊरई । मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव में दूसरे दिन रंगोली अंताक्षरी और प्रश्नोत्तरी सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी।

प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन की अध्यक्षता एवं संयोजक विजयविक्रम सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी की देखरेख में युवा महोत्सव के तहत दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभासद सितारा व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। आज रंगोली प्रतियोगिता में निमिषा अग्रवाल व ऋचा गर्ग संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं जबकि दूसरा स्थान मीनू सोनी तथा तीसरा स्थान ऋतिका श्रीवास्तव, लाली अहिरवार रुक्मिणी बोहरे को संयुक्त रूप से मिला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सेजल, निसार, आयुषी अग्रवाल, अंजली प्रथम स्थान पर, दीपा स्वर्णकार, प्रतीक्षा पाठक, प्रज्ञादीप दूसरे स्थान पर तथा उदयप्रताप, आमिरखान, छत्रपाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंताक्षरी प्रतियोगिता में टीम एम को पहला स्थान टीम ओ को दूसरा स्थान व टीम के और एन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, हरिमोहन पाल, अभिनव त्रिपाठी, महेन्द्रनाथ मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, अल्पना सिंह, नरेशचन्द्र द्विवेदी, सुनील निरंजन, वंदना अग्रवाल, राकेश गौतम, शुभी कौशिक, दीक्षा पिपरैया, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, प्रियंका सोनी, संगीता, आयुषी पाठक आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment