कोंच-ऊरई । चार महीने पूर्व बहला फुसला कर भगाई गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसी के साथ किशोरी को भगा कर ले जाने बाला भी पुलिस के हत्थे चढ गया है जिसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करा रही है। यहां खास बात यह है कि किशोरी के परिजनों ने जिस युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी, किशोरी उसके साथ नहीं बल्कि किसी दूसरे के साथ भागी थी। हालांकि नामजद आरोपी भी इस वक्त पुलिस गिरफ्त में है और उसकी रिहाई अब किशोरी के बयानों पर निर्भर मानी जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव से 24 अगस्त 2017 को पंद्रह बर्षीय एक दलित बाल्मीकि विरादरी की किशोरी को बहला फुसला कर अगवा किया गया था। किशोरी की मां ने अपने एक रिश्तेदार अनिल पुत्र रामकिसुन निवासी मोहल्ला लालपुरा चिरगांव को नामजद कराते हुये कोतवाली में एफआईआर लिखाई थी। उसी दिन से पुलिस आरोपी की तलाश में काफी शिद्दत से जुटी थी। विगत दिवस अनिल पुलिस गिरफ्त में फंस गया लेकिन पुलिस की पूछताछ में यह बात निकल कर आई कि किशोरी को भगाने बाला वह नहीं है बल्कि कोई अन्य उसे ले गया है। अपने ढंग से जब पुलिस ने पूछताछ में सख्ती अपनाई तो अनिल से यह जानकारी मिल गई कि किशोरी को संजू पुत्र सुग्रीव निवासी कांथो थाना मिहौना जिला भिंड ले गया है। इसके बाद कोतवाल संतोषकुमार सिंह ने सुरही चौकी इंचार्ज सुरेन्द्रकुमार सिंह, सिपाही अवनीश तथा महिला सिपाही रश्मि कटियार की टीम बना कर किशोरी की बरामदगी के लिये लगा दिया गया। बीती शाम मुखबिर से सूचना मिली कि संजू और उक्त किशोरी पिंडारी रोड पर किसी वाहन के इंतजार में हैं। सूचना पर फौरी संज्ञान लेकर टीम ने बताई गई जगह पर दबिश मारी और संजू तथा किशोरी को बरामद कर लिया। आज संजू को जेल भेज दिया गया है, जबकि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा गया है।
इंसेट में-
पुलिस को भी झांसे में रखा किशोरी की मां ने
कोंच। किशोरी को भगाने से लेकर बरामदगी तक के सफर का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि किशोरी की मां जिसने अपनी बेटी को भगाये जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी, कमोवेश चार दफा अपनी बेटी से मुलाकात कर चुकी थी लेकिन उसने यह तथ्य पुलिस को नहीं बताया और यहां कोतवाली आकर बराबर पुलिस पर बेटी को बरामद करने का दबाव बनाती रही। यह बात पुलिस छानबीन में निकल कर सामने आई है। इस तरह किशोरी की मां ने पूरे मामले में पुलिस को भी झांसे में रखा।






Leave a comment