कोंच-ऊरई। मंडल स्तरीय स्काउट गाइड रैली का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में विगत 18 दिसंबर को हुआ था जिसमें सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज कोंच की टभ्म ने भी प्रतिभाग किया था। इस रैली में कोंच की टीम को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन ने बच्चों को बधाई देकर उनका मुंह मीठा कराया। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभसिंह सेंगर ने बताया है कि 27-28 नबंवर को जिला स्तरीय रैली में इस टीम को पहला स्थान मिला था। मंडल स्तरीय रैली में झांसी में भी टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुये दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि पहला स्थान राजकीय इंटर कॉलेज झांसी को मिला। टीम में कैप्टन गिरंदसिंह, प्रिंसकुमार, अनिकेत, विजयकुमार, आदित्य अग्रवाल, अरमान, राजमोहम्मद, रियाज अहमद, तुषार अग्रवाल, कपिल पाल, दीपक प्रजापति, यशवंतसिंह, ऋतिक बाबू, दीपेन्द्रशरण आदि शामिल थे और सभी ने बढिया टीम वर्क के साथ प्रतिभाग करते हुये यह उपलब्धि हासिल की है। उक्त टीम को झांसी में संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा शील्ड प्रदान की गई थी। प्रधानाचार्य ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर टीम को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा। इस दौरान मनोजकुमार द्विवेदी, विनोद भारतीय, श्यामशरण आदि मौजूद रहे।

Leave a comment