उरई । एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में आटा हाइवे क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, उप निरीक्षक महेश चौधरी, दरोगा निर्मल सिंह की टीमों ने टोल प्लाजा हाइवे तथा भभुआ मजार हाईवे  मे गुजरने वाली गाड़ियों के सीट बेल्ट, हेलमेट तथा दो पहिया वाहनों में बैठी 3 सवारियों की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस की टीमों ने 42 सौ रुपए समन शुल्क वसूले साथ ही दो दर्जन गाड़ियों के मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान कर दिया। थाना अध्यक्ष आनंद सिंह ने चालकों की हिदायत दी है कि वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट तथा हेलमेट का प्रयोग करे। साथ ही यातायात नियमों का पालन जरुर करें।

Leave a comment