कोंच-उरई । नगर में गंदगी का साम्राज्य स्थापित करने और संक्रामक रोगों का वायस बन कर स्वच्छंद विचरण करने बाले सुअरों की आवारागर्दी रोकने और कस्बे को सुअरमुक्त करने के लिये पालिका प्रशासन ने व्यापक अभियान छेड़ा है और लगभग दो दर्जन सुअरों को पकड़ कर नदीगांव की डांग में छुड़वाया गया है। पालिका के इस कदम से सुअर पालकों में हडक़ंप मचा है और वे अपने जानवर बाड़ों में सीमित करने में जुट गये हैं। पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता वर्मा ने बताया है कि यह अभियान तब तक अनवरत जारी रहेगा जब तक कि कस्बे की गलियों में सुअरों का स्वच्छंद विचरण खत्म नहीं हो जाता है।
कोंच के रास्तों गलियों में सुअरों का सैकड़ों की संख्या में विचरना यहां की बड़ी और पुरानी समस्या रही है जिससे निपटने के लिये समय समय पर पालिका प्रशासन की ओर से प्रयास भी किये जाते रहे हैं, लेकिन आधे अधूरे प्रयासों के चलते कुछ दिनों के लिये भले ही यह समस्या कम हो गई हो लेकिन इसका स्थाई हल आज तक नहीं हो सका है। इस समस्या को काफी गंभीर मानते हुये पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता वर्मा ने कल इस समस्या से निपटने के लिये कार्य योजना बनाई है और दो टीमों का गठन हरीश शांडिल्य और दिलदार की अगुवाई में कर दिया है जो नगर में सार्वजनिक स्थलों या रास्तों में घूम रहे सुअरों को पकडऩे में जुटी हैं। गुजरे दो दिनों में कमोवेश डेढ दर्जन सुअरों को पकड़ा गया है। इन्हें नदीगांव के जंगलों में छुड़वाया गया है ताकि ये दोबारा कोंच न आ सकें।







Leave a comment