उरई। स्वच्छ पेयजल के लिए भारी भरकम बजट से चलाई जा रही सरकारी परियोजनाएं लोगों को जहरीलेपन की हद तक प्रदूशित पानी पिलवा रहीं हैं। जिससे संक्रामक बीमारियों के महामारी के स्तर पर पैर फैलाने की आशंका बनी रहती है।
रामपुरा जल संस्थान इकाई के तहत संचालित जगम्मनपुर की पाइप्ड पेयजल परियोजना का भी नजारा कुछ इसी तरह का है। इस परियोजना में एक दर्जन जगह लीकेज हैं। सरकारी अस्पताल के पास जयनारायण दोहरे के मकान के सामने पहले से एक तालाब है। जबकि एक और तालाब बड़े लीकेज के पानी की वजह से बन गया है। इस गडढे में जय नारायण दोहरे का परनाला भी गिरता है। लीकेज के जरिए परनाले का पानी पेयजल का हिस्सा बनकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है जो खतरनाक बीमारियों को आमंत्रण देने वाला है। ऐसा ही आलम डाकघर के पास रवि गुप्ता की दुकान के सामने है।
व्यापार मंडल जगम्मनपुर के अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने जल संस्थान की इस काहिली के खिलाफ संघर्ष का बीड़ा उठा लिया है। उन्होंने कहा कि अगर पाइप्ड लाइनों की शीघ्र मरम्मत नही की गई तो वे जगम्मनपुर की जनता को ले जाकर रामपुरा की जल संस्थान इकाई में ताला डाल देगें। इस दौरान जो भी अराजकता और व्यवस्था होगी उसके जिम्मेदार जल संस्थान के अभियंता होगें।
फोटो-
सरकारी परियोजना से लिया जा रहा लोगों की सेहत का इम्तिहान, परनाले के पानी की घरों में आपूर्ति

Leave a comment