कदौरा(उरई)। कदौरा नगर में आज सुबह बंद पड़े मकान का ताला तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद दोनों पक्षो में इतना बढ़ा कि शिकायत करने जा रही महिला को थाने तक नही छोड़ा गया। वही पुलिस द्वारा कई लोगों को हिरासत में लेकर बीच बचाव किया। एक पक्ष के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है ।
ज्ञातव्य हो कि कदौरा के मोहल्ला पुरवा में मकान कब्जा को लेकर हुए विवाद में दो पक्षो में मारपीट हो गयी। जिसमे भाजपा नेता मानिकराम पुत्र मनोहर साहू द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि पड़ोसी युवक संतू यादव एवं उसकी पत्नी गूंजा द्वारा गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी गयी जिससे वह चुटहिल हो गया। वही संतू का कहना है कि दूसरे पक्ष ने उसकी पत्नी गुंजा की बेरहमी से पिटाई जिससे उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा । जिसकी शिकायत करने जब संतू थाने पहुंचा तो थाने में ही भाजपा नेता पक्ष की महिलाओं ने उसे भी जम कर पीटा । इस बीच पुलिस ने भाजपा नेता की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर संतू व उसकी पत्नी गुंजा व अन्य के खिलाफ 323, 504, 506 के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया है ।






Leave a comment