जालौन-उरई । स्थानीय एमएल कानवेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने अपने अपने माडल प्रस्तुत किए जिसमें श्रेष्ठ माडल बनाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया ।
नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा इस तरह के आयोजनों से छात्र छात्राओं का मानसिक विकास होता है तथा उनमें छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने में सहायता मिलती है । उन्होंने छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए माडलों की बारीकी से जानकारी ली तथा उनकी प्रतिभा को देख कर उनकी सराहना की । कार्यक्रम में जिला विज्ञान कांग्रेस के सदस्य विजय गुप्ता तथा कृषि वैज्ञानिक राजीव सिंह ने बच्चों की लगन को देखकर उनका मार्गदर्शन किया तथा आवश्यक जानकारी के साथ सुझाव भी दिए । साथ ही फरवरी में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण दिया । विज्ञान प्रदर्शनी में श्रेष्ठ माडल बनाने वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं सुजल अवस्थी,नीतेश सेंगर ,आस्था सोनी , मयंक पाठक ,हर्ष अवस्थी , कार्तिकेय ,शिवा,फैजान मान्सूरी, रामेंन्दर राजावत ,अनुज कुशवाहा,को प्रधानाचर्या ने सम्मानित किया । इस मैके पर के सी पाटकार , वाचस्पति मिश्रा ,सतीश सेंगर प्रधानाचर्या विनय चैहान ,पवन शर्मा ,शिवाजी यादव ,अवधेश,शिवम्,बलबीर, रामप्रताप ,मोहित , अनुप्रिया , रीता, तथा विद्यालय संचालक हरीक्रिशन गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिवाजी यादव ने किया ।






Leave a comment