कुठौंद(उरई )। किसान की खेत में पानी लगाने के दौरान ठंड से मौत हो गई।

थाना कुठौंद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शेखपुर बुजुर्ग निवासी अशोक सिंह सेंगर पुत्र राजाराम 65 वर्ष अपने खेत में पानी लगा रहे थे। जहां ठंड लगने से खेत पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पूरा परिवार सदमे में डूब गया। सूचना पर पहुंचे कुठौंद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Leave a comment