उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपालगंज सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता शाहिल पुत्र फटूले शाह की दुकान पर दो बाइक नम्बर यूपी 92 पी1432 व यूपी92 वी 1297 पर सवार होकर आये लगभग पांच लोगों ने किसी बात को लेकर जमकर मारपीट कर डाली।
यह देख दर्जनों सब्जी विक्रेता मौके पर पहुंच गये जिसकों देख दबंग अपनी बाइकें छोड़ कर मौके से भाग जाने में सफल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कोतवाली उठाकर ले गई। दबंगों द्वारा की गई इस घटना के बाद सब्जी विक्रेताओं में दहशत का माहौल देखा जा रहा हैं।






Leave a comment