कदौरा(उरई )। कदौरा नगर में प्रेम प्रसंग के मामले में युवती के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी जिससे युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच कर कार्यवाही की बात कही।

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा नगर मोहल्ला इस्लामाबाद में एक महिला द्वारा पड़ोसी युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी गई जिससे मौके पर पहुंची डायल 100 दोनों पक्षों को थाने आने का आदेश देकर बैरंग वापस लौट गई । वही इस्लामाबाद निवासी महिला द्वारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक बसी पुत्र शफीक आये दिन पुत्री की ओर देख इशारेबाजी  एवं अभद्रता करते हुए घर के इर्द गिर्द मंडराता है । मना करने पर विवाद करने पर आमादा हो जाता है। वही युवक के परिजनों द्वारा कहा गया कि उक्त शिकायतकर्ता महिला के परिजन खुद हमारे घर की ओर देख इशारेबाजी करते  है। वही पड़ोसी लोगों द्वारा गुप्त सूत्रो से बताया गया कि मामला प्रेम प्रसंग का है पहले भी युवक को शिकायतकर्ता महिला के घर देखा जा चुका है एवं विवाद भी हुआ था और पुनः उक्त लोगों में विवाद हो गया। वहीं पुलिस द्वारा उक्त युवक को पूंछतांछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a comment