
उरई । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन सोमवार को जिले के कोने कोने में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया । सिरसाकलार क्षेत्र में सिरसाकलार , जहटौली, गिगौरा , छानी , दमरास आदि गाँवों में इस उपलक्ष्य में मिठाइयाँ बाँटी गई और लोगों को बताया गया कि किस तरह प्रधान मंत्री मोदी गरीब हितकारी योजनाओं के माध्यम से अटल जी के सपने साकार कर रहे हैं । भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम अनुग्रह और कुठौंद ब्लाक प्रधान संघ के मुखिया श्याम सिंह सेंगर ने इन आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हाथ बटाया।
ब्रजेंद्र उदय नारायण चतुर्वेदी पहलवान उद किसान उपाध्यक्ष रामबरन चौहान राम अनुग्रह राजीब पांडे प्रधान मलथुआ आकाश मिश्रा पिंटू चौहान,सोनू महाराज ब्रजेन्द्र सिंह , आदि लोग उपस्थित रहे







Leave a comment