
उरई । जेल में गरीब बंदियों को सर्दी से बचाव के लिए मुफ्त कंबल , स्वेटर और टोपे बाँटे गए जिन्हें पा कर बंदी भाव विह्वल नजर आए ।
सीताराम शर्मा द्वारा जेल अधीक्षक का पदभार सम्हालने के बाद यहाँ कई नई परम्पराएँ शुरू हुई है जो बंदियों की इंसानियत को झकझोरने वाली होती है जो उनके चरित्र को एक दम बादल कर उनमें बेहतर इंसान बनने की ललक जगा रही हैं । इसमें तमाम लोग जेल प्रशासन का हाथ बटा रहे हैं क्योंकि ऐसा करके वे अनिर्वचनीय सुख महसूस करते हैं । इस क्रम में महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने गरीब बंदियों को स्वेटर और टोपे अपनी ओर से बाँटे । सुपर भट्ठा मालिक ने 10 कंबल बाँटे । पत्रकार भी इसमें पीछे नहीं रहे । मुबीन ने 30 बंदियों को टोपे भेंट किए जबकि प्रभात दुबे ने 5 कंबल दिये ।
बंदियों के हृदय परिवर्तन की इस कड़ी में मंगलवार से जेल के अंदर साप्ताहिक भागवत का वाचन होगा ।






Leave a comment