कोंच-उरई । कोतवाली पुलिसा ने आज एससी/ एसटी के आरोप में घिरे एक वारंटी को धर दबोचने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक नारायण सिंह पुत्र हरीसिंह निवासी कुदरा बुजुर्ग बर्ष 2013 के एससीएसटी के एक मामले में आरोपी है और लंबे समय से कोर्ट की तारीखों पर नहीं पहुंच रहा था जिसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। आज एसआई सुरेन्द्रसिंह ने गांव में दबिश देकर उक्त वारंटी को उसी के घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर कर दिया है।






Leave a comment