
उरई- । जनपद मुख्यालय से महज 10 किमी दूरी पर चमारी नाला स्थित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ मनुवादियों ने खंडित कर दिया, सोमवार को सुबह जब यह खबर अम्बेडकर बादियों को पता चली तो जिले के तमाम अम्बेडकरबादी व विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनैतिक दलों के लीडरों का जमावड़ा लग गया, बड़ी तादाद में लोगों का जमावड़ा देख मोके पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे और शांति ब्यबस्था बनाने में लग गए ! उन्होने दो दिन के अन्दर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को सही व सम्मान जनक तरीके से स्थापित कराने का आश्वासन दिया!
इस दोरान विभिन्न साथी संगठनों के साथ बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच की टीम मोके पर पहुंची व जिला प्रशासन से इस प्रकरण की जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कारवाही करने व बाबा साहब की प्रतिमा को सही व सम्मान जनक रूप में स्थापित करने की पुरजोर मंग उठाई! बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के संयोजक – कुलदीप कुमार बौद्ध ने कहा कि जिले में जिस प्रकार से बाबा साहब की प्रतिमा को अपमानित करने का घृणित कार्य किया जा रहा है,वह असहनीय है । अभी कुछ महीने पहले काशीरामपुर में बाबा साहब की प्रतिमा को अपमानित किया गया था जिसमें बड़ा बबाल हुआ था जो कि अभी पूर्णतया शांत भी नहीं हुआ और आज ये चमारी नाला स्थित बाबा साहब की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया, । आज ही के दिन बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने मनुस्मृति का दहन किया था और गुलामी की जिन्दगी से बाहर निकलने का सन्देश दलित समाज को दिया था ।

इसी दिन अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित करना , यह तथ्य एक सोची समझी साजिश का इशारा करता है ! विमलकुमार बौद्ध, मनोजकुमार,संजय वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहब का यह अपमान बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा,रिहाना मंसूरी व अंजू चोधरी ने कहा कि बाबा साहब ने आज ही के दिन हम महिलाओं को मनु स्मृति का दहन करके आजादी दिलाई थी और आज ही के दिन उनका यह अपमान बहुत बड़ी साजिश है,। इस मोके और बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष- शैलेन्द्र शिरोमणि, कांग्रेस पार्टी के अनुजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- ब्रजलाल खाबरी,रामशरण जाटव, सुन्दरलाल,रहीस खान, डॉ. देबेन्द्र, अजय, प्रमोद गोतम, अरबिन्द्र पहरिया, पंकज सहाय, सुन्दर शास्त्री ,मिस्टर सिंह,राकेशने इस घटना को लेकर दुःख जताया और कहा कि यह मनुबदियों की चाल हे जो लगातार बाबा साहब का अपमान करते हे, अम्बेडकर बादी इसको बिलकुल भी बर्दास्त नहीं करेंगे वही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो दिन के अन्दर बाबा साहब की प्रतिमा को सही कराने का आश्वाषन दिया, इस मोके पर बिभिन्न सामाजिक संगठनों – दलित,संघर्ष मोर्चा, डॉ, अम्बेडकर युबा समाज सुधार समिति, हिलाल बेलफेयर सोसाईटी,बोधिसत्त्व धम्म जोती, बुद्धविहार समिति, समता मूलक मंच, बहुजन फाउंडेशन,एस.सी./एस.टी. शिक्षक वेलफेयर एसोसियेशन,अनुसूचित जाति-जन जाति अत्याचार निवारण एवं सशक्तीकरण केंद्र की टीम, पहल ग्रुप,साथी ग्रुप, बुंदेलखंड महिला अधिकार ग्रुप, मूलनिवासी संगठन सहित जिले के सैकड़ों अम्बेडकर बादी लोग मोजूद रहे !







Leave a comment