जालौन-उरई । महाशिवरात्रि के त्योहार पर भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवर लेकर लोधेश्वर गये श्रद्धालु की वारावंकी के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।
भगवान शंकर का शिवरात्रि के महापर्व पर गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए भक्त अनिल कुमार वर्मा 26 वर्ष पुत्र गोविंद दास वर्मा निवासी फर्दनावीस कस्बा जालौन गुरूवार को अपने साथियों के साथ गंगाजल लेने के लिए कांवर लेकर घर से गुरुवार को हसीखुशी लोधेश्वर के 6निकाला था। लोधेश्वर जा रहे पुत्र की मां ने माला पहनाकर आरती उतार कर विदा किया था। पुत्र भी माता पिता के साथ मुहल्ले के बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद लेकर घर से निकला था। गंगाजल लेने गये युवक से लगातार घर के लोग सम्पर्क में थे तथा यात्रा की खट्टी मीठी बातें साझा कर रहा था। शुक्रवार की सांय तक घर में सब कुछ ठीक था अनिल वर्मा की पत्नी तथा उनका पुत्र व पुत्री अपने पिता से बात करके खुश थे। मोबाइल की एक घंटी ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
शुक्रवार की रात को आये फोन से सूचना मिली कि कांवरियां अनिल कुमार वर्मा के वारावंकी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी है जिसके कारण उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग शव को लेने के लिए वारावंकी चले गए हैं। मृतक युवक परिवहन निगम में संविदा उपचालक पद पर कार्यरत था।





Leave a comment