
कोंच-उरई । मथुराप्रसाद महाविद्यालय कोंच में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ दो दिवसीय बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। अपनी प्रतिभा के जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत महेन्द्रसिंह व बबली ने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है।

बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन सत्र का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। संयोजक डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी की देखरेख में क्रीडा प्रभारी प्रो. राघवेन्द्रसिंह व निर्णायकों द्वारा द्वितीय और अंतिम दिवस की खेलकूद प्रतियोगितायें संपन्न कराईं। छात्रों की लंबी कूद मेें रीतेश प्रथम, उदयप्रताप द्वितीय व महेन्द्रसिंह तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में महेन्द्र, छत्रपाल व उदय क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। त्रिकूद प्रतियोगिता में उदयप्रताप, महेन्द्र व आशुतोष तिवारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पायदान हासिल की।

छात्राओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में बबली, कीर्ति मिश्रा व रुक्मिणी वोहरे तथा ऊंची कूद में बबली, आराधना व त्रिकूद में रुक्मिणी वोहरे, आराधना व समीक्षा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।उद्घोषक की भूमिका भूपेन्द्र त्रिपाठी ने निभाई जबकि निर्णायक की भूमिका में डॉ. सुरेन्द्रसिंह, प्रो. महेन्द्रनाथ मिश्र, प्रो. ओपी यादव, डॉ. विजय विक्रम सिंह व डॉ. मधुरलता द्विवेदी रहे। इन सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर स्टाफ डॉ. स्वराज्यमणि अग्रवाल, प्रो. वंदना अग्रवाल, प्रो. अल्पनासिंह, प्रो. हरिमोहन पाल, प्रो. रविकांत यादव, प्रो. अभिनव द्विवेदी, प्रो. मोहम्मद शरीफ, आशुतोष अग्रवाल, नरेशचंद्र द्विवेदी, सुनील निरंजन, राकेश, अमन, जितेन्द्र, राजेश, नेहा, सुरेशचंद्र द्विवेदी आदि सहयोग कर रहे थे।







Leave a comment