कोंच-उरई । कल दोपहर सागर तालाब इलाके में जीजा द्वारा जान से मारने की नीयत सेसाले पर किये गये फायर के मामले में पुलिस ने जीजा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि शनिवार की दोपहर जवाहर नगर मोहल्ले के सागर तालाब इलाके में दीपक ऑटो पाट्र्स के संचालक दीपक वर्मा के ऊपर उसके बहनोई किशन शाक्य निवासी संतोष नगर भिंड मध्यप्रदेश ने उसकी दुकान पर जाकर फायर झोंक दिया था। दीपक जान बचा कर भागा और गोली उसकी दुकान की शटर में जाकर धंस गई थी। दीपक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 504 में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।







Leave a comment