उरई। युवती की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जालौन कस्बे के मोहल्ला खंडेराव में लल्लूराम कुशवाहा की पत्नी प्रभा (22वर्ष) की रविवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे आठ माह का गर्भ था। इसे लेकर समस्या आने पर उसको अस्पताल में लाया गया था।
प्रभा के पिता माधौगढ़ थाने के रतीपुरा निवासी शिवरतन को जब अपनी पुत्री की मौत की जानकारी हुई तो सोमवार को उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तहसीलदार जितेंद्र पाल को भी बुलवा लिया जिन्होंने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किये। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है आवश्यक हुआ तो कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि प्रभा का विवाह लल्लूराम से 10 माह पहले ही हुआ था।







Leave a comment