जालौन-उरई। सरकारी जमीन पर टप्पर डालकर रोजी रोटी चला रहे दुकानदारों से माफियाओं द्वारा अवैध रूप से किराया वसूले जाने की शिकायत प्रकाश में आई है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जांच कराई जा रही है अगर बात सही निकली तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
देवनगर चैराहे से कोतवाली गेट तक सैनिक पड़ाव की जगह है। जिसमें रोड के किनारे टप्पर डालकर कई गरीब अपनी रोजी रोटी चलाते हैं। इन दुकानदारों से कस्बे का एक माफिया पांच सौ से लेकर हजार रुपये महीने तक किराया वसूलता है। किराया न देने पर वह दुकान उखाड़ फेकने की धमकी देने लगता है।
दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने पहले भी इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई उल्टे शिकायत करने वालों की दुकानें माफिया ने उजाड़ दीं। वर्तमान उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गोपनीय रूप से इसकी जांच शुरू करा दी। उन्होंने कहा है कि जांच में बात सही पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।







Leave a comment