जालौन-उरई। कस्बे में बैंक से भुगतान लेकर निकलने वाले ग्राहकों के साथ आये दिन होने वाली टप्पेबाजी की वारदातों को पुलिस ने अब गंभीरता से लिया है। सोमवार को उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने खुद फोर्स लेकर बैंकों के आसपास पड़ताल की।
पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने आज एसआई सोबरन सिंह यादव, विश्वनाथ यादव के साथ भारी पुलिस बल लेकर इलाहाबाद बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक आदि सभी बैंकों के आसपास सघन पड़ताल की। उन्होंने संदिग्धों को रोककर उनसे पूंछतांछ की और लोगों से कहा कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध बैंक के समय नजर आये तो वे फौरन पुलिस को सूचना दें। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। अंदाजा है कि इसके बाद अराजक तत्वों के भी हौसले पस्त हो जायेगें।







Leave a comment