जालौन-उरई। कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में कैरम, शतरंज, रंगोली, मेंहदी आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अध्यक्षता मंजू गुप्ता ने की जबकि डा. योगेश पचैरी, उमेश दीक्षित, मंगल सिंह चैहान, धर्मेद्र मिश्रा, रानी मिश्रा, इंदू मिश्रा आदि का निर्णायक मंडल मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. भास्कर अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित किया। कैरम प्रतियोगिता प्रभारी जितेंद्र परिहार की देखरेख में कैरम प्रतियोगिता हुई जिसमें सोहिल कुमार प्रथम, आदिला सिददीकी द्वितीय और हरीओम को तीसरा स्थान मिला। शतरंज प्रतियोगिता इसके प्रभारी प्रवीण दीक्षित ने कराई। जिसमें पहला स्थाना दीपांशु जाटव को मिला, अविरल द्विवेदी दूसरे और दीपक वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
छात्राओं ने मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभाग किया। रंगोली में साधना प्रथम, सुमैया द्वितीय और रुकइया तृतीय स्थान पर रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में निकेता गुप्ता प्रथम, शाहीन बानो द्वितीय व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
आभार प्रदर्शन प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम में पूनम विश्नोई, प्रवीण दीक्षित, डा. विवेक दीक्षित, प्रवेंद्र वर्मा, सुरेंद्र बाबू गुप्ता, डा. बी. लाल, पवन याज्ञिक, नफीस सिददीकी, गोपाल जी, आकांक्षा, जोली, नेहा, कुसुमलता सक्सेना, शालिनी, सुमित नारायण ओझा, मनोज पाण्डेय, राहुल भदौरिया, आशीष तिवारी, विष्णु चतुर्वेदी, विवेक तिवारी, राजेश द्विवेदी, आशीष अवस्थी, देवेंद्र बाजपेई आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment