उरई। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत खुले में शौच की कुरीति की निवारण के लिए स्थानीय नगर पालिका द्वारा निःशुल्क सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी कड़ी में सोमवार को गल्ला मंडी में स्थापित सामुदायिक शौचालय का विधिवत शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने बताया कि गरीब परिवारों की बहुओं और बेटियों की इज्जत आबरू की हिफाजत के लिए शहर में निःशुल्क आधार पर संचालित 16 शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उधर अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पूरे शहर में 140 सामुदायिक शौचालय और 160 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण प्रस्तावित है।
इस मौके पर गल्ला व्यापर संघ के अनिल गुप्ता, पंमी सेठ, मुकेश दीवोलिया, वार्ड सभासद नीरज राजपूत, सुनील शिवहरे, प्रमोद शिवहरे, सफाई निरीक्षक संदीप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।






Leave a comment