उरई। कुठौंद में ब्लाक प्रमुखी के लिए मंगलवार को होने वाले शक्ति परीक्षण को लेकर भाजपा और सपा नेताओं में तनातनी चरम पर पहुंच गई है।
समाजवादी पार्टी के शासन के समय ब्लाक प्रमुखी के लिए हुए चुनाव में कुठौंद में सपा के वरिष्ठ नेता श्याम सिंह यादव की पत्नी पुष्पा देवी प्रमुख निर्वाचित हुईं थीं। लेकिन सरकार बदलने के बाद उनकी सीट पर खतरा मंडराने लगा। हाल ही में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हो गया। मंगलवार को इस पर मतदान होना है। जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
उधर समाजवादी पार्टी के नेता भी संघर्ष में पीछे नही हैं। रविवार को सिरसाकलार के बस स्टैण्ड पर एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को लेकर सपा और भाजपा के नेताओं में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाने में पुलिस के सामने भी जमकर बबाल हुआ। इसे लेकर आज थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने क्षेत्र के प्रमुख सपा नेता राजेश सिंह भिटारी को गिरफ्तार कर लिया और 151 में उनका चालान कर दिया।

Leave a comment