उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने सोमवार को विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने मुख्य रूप से जो बातें कही वे इस प्रकार हैं।
0 डीएम ने कहा है कि विकास कार्य समय सीमा के अंदर पूरे होने चाहिए तांकि उनकी लागत न बढ़ पाये।
0 डीएम ने कहा कि विकास कार्यो में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। अगर तकनीकी टीम को सत्यापन में कोई कमी मिली तो भुगतान रोकने की चेतावनी उन्होंने दी।
0 डीएम ने लोकनिर्माण विभाग से कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर है। निर्माणधीन रोडो को जल्द से जल्द कंपलीट करें। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करायें और गडढा मुक्ति के लिए चिन्हित सड़कों को अविलंब दुरुस्त करें।
0 सड़कों के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, शौचालय निर्माण, पंचायत भवनों का निर्माण, आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना, विद्युत आपूर्ति, उवर्रक आपूर्ति, खाद्य आपूर्ति, सिचाई, आदि की समीक्षा मुख्य रूप से उन्होंने की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया, जिला वन अधिकारी वीएस अहिरवार और लीड बैंक मैनेजर पुलक राय उपस्थित थे।






Leave a comment