उरई। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. अजीत सिंह का 80वां जन्मदिन सोमवार को ओम कंप्यूटर सेंटर पर धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज बुधौलिया ने की। महिला जिलाध्यक्ष रेखा सेंगर ने संचालन किया।
सबसे पहले युवा जिलाध्यक्ष सुनील राठौर व जिलाध्यक्ष मनोज बुधौलिया ने चौ. अजीत सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण किया।
ध्रुव गुप्ता, साहुल सेंगर ने भी विचार प्रकट किये। कार्यक्रम के आयोजक सुनील राठौर हिन्दुस्तानी ने कहा कि देश की सभी पार्टियां लोगों को लूटने में लगी हैं। किसानों की खासतौर से मुसीबत है। वे आत्म हत्या को मजबूर हो रहे हैं। रालोद ही एक मात्र ऐसा दल है जो निष्ठापूर्वक उनके लिए संघर्ष कर रहा है। जिलाध्यक्ष मनोज बुधौलिया ने सभी पदाधिकारियों को किसानों के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजपाल धनौरिया, वासुदेव यादव, कल्पना परिहार, नवल राजपूत, मोनू परिहार, यतेंद्र प्रताप सिंह, यश प्रताप, दिव्यांशु निरंजन, अमित खंगार, आशीष सेंगर, पवन कुमार, देवेंद्र चैहान, आशीष रजक, गोविंद, हिमांशु गुप्ता, विशाल सक्सेना, रंजीत यादव, सत्यम राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment