’
कदौरा-उरई । कदौरा विकाश खण्ड में बीमारी के चलते प्रधान सुरौला की म्रत्यु के बाद उक्त ग्राम सभा में चुनाव की घोषणा होने के बाद आज नियत समय पर नामांकन ब्लाक में स्वीकार किये जिसमे दावेदार 8 लोगो द्वारा नामांकन किया गया
ज्ञातव्य हो कि विकाश खण्ड कदौरा में ग्राम पंचायत सुरौला प्रधान मोहर सिंह की म्रत्यु के बाद पुनः चुनाव की तिथि आयोग द्वारा 22 फरवरी को तय हुई जिसके नामांकन में आज ब्लाक परिसर में निर्वाचन अधिकारी एम् पी पतसोर के निर्देशन में शांति पूर्वक नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमे ग्राम से दावेदार मृतक प्रधान की पत्नी माया देवी,प्रयाग सिंह पुत्र मोहर सिंह,मुकेश पुत्र रूप सिंह,सावित्री पत्नी रूप सिंह गुड्डी पत्नी आशाराम,कमोद पुत्र मलखान सिंह,पूनम पत्नी ओम नारायण लोकपाल पुत्र सिद्ध गोपाल आदि लोगो द्वारा नामांकन करवाया गया वही निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि दावेदार महिला पुरुष कुल 8 लोगो द्वारा नामांकन पत्र स्वीकृत किये गए जिसमें 13 को समीक्षा व् 15 को नाम वापसी व् 15 को प्रतीक आवंटित 22 को मतदान व् 24 को मतगणना व् परिणाम घोषित किये जायेगे बताया गया कि उक्त सुरौला ग्राम सभा में कुल 1403 मतदाता मतदान करेंगे वही उक्त प्रक्रिया विकाश खण्ड में शांति पूर्ण रही।






Leave a comment