
उरई । एट थाना क्षेत्र के कई ग्रामों में सोमवार की शाम ओला गिरने से किसानों में हाहाकार मच गया । सोमई में अचानक हुई बारिश के साथ 5 मिनट तक ओले गिरे । नुनवई ,पचोखरा, सैदनगर, सवेढी ,भिटारा ,अमरोड मे भी ओले गिरे । मसूर और मटर की फसल को हो सकता है भारी नुकसान । किसानों का कहना है कि रात होने की वजह से खेत में नुकसान की जानकारी नहीं हो पाएगी । सुबह देखने पर पता चलेगा कि खड़ी फसल में कितना नुकसान हुआ है।






Leave a comment