उरई। स्थानीय कौंच रोड स्थित कांशी राम कॉलोनी में निवास करने वाले लोगों को नलकूप से जल आपूर्ति बाधित होने के कारण बूंद बूंद पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में आज जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में जन अधिकार मंच एवं कांशी राम कॉलोनी के निवासी शालू सोनी रफीक बरकाती अभय कुमार के पी सिंह प्रमोद श्रीवास्तव आदि ने बताया कांशी राम कॉलोनी मैं जो पेयजल टंकी है उसी से पूरे कॉलोनी के लोगों को जल आपूर्ति की जाती है लेकिन कांशी राम कॉलोनी में रहने वाले दबंग महिला ममता और उसके कुछ सहयोगी उनके घरों को पानी की जल आपूर्ति नहीं होने दे रहे हैं आए दिन ट्रांसफार्मर खराब रहने का बहाना एवं मोटर मोटर खराब होने का बहाना बनाकर जल आपूर्ति बंद की जाती है जबकि दबंग अपने खेतों में पानी देने लगते हैं जब इस संबंध में ऑपरेटर से बात की गई तो पता चला नलकूप ऑपरेटर कमलेश तैनाती झांसी में दूसरा ऑपरेटर बच्चू है जो कभी कभार ही नलकूप पर आता है हालत यह है कि पिछले 10 दिनों से जल आपूर्ति ना होने के कारण कारण उन्हें हेडपंप से पानी लेने दूर जाना पड़ता है उन्होंने आरोप लगाया कि ट्यूबवेल के पास रहने वाली महिला ममता एवं कुछ दबंग लोग नलकूप को नहीं चलने देते हैं पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मांग की है तत्काल नलकूप से सभी को जल आपूर्ति की जाए जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना ना करना पड़े जिलाधिकारी ने इस संबंध में संबंधों को निर्देशित किया है।

Leave a comment