सिरसा कलार-उरई ।

 

यू पी बोर्ड की नकल विहीन परीक्षा करने के लिए प्रदेश सरकार कोई कोर  कसर नही छोड़ रही है । फिर भी बड़ी तादाद में परीक्षार्थी नकल करने में वाज नही आ रहे । सख्ती को देखते परीक्षार्थी परेशान हो रहे है । नकल के भरोसे पास होने के देख रहे  सपने । मामला राजकीय इण्टर कालेज मुसमारिया का है

 

 

ग्राम मुसमारिया के राजकीय इण्टर कालेज में केन्द्र व्यस्थापक दिनेश श्रीवास्तव ने छह छात्रों  श्याम पुत्र वसीम तिलक नगर उरई, मोहित पांचाल पुत्र जगमोहन राम नगर उरई , उस्मान पुत्र इरशाद  शिवपुरी उरई, राम नरेश  पुत्र शिवपूजन विनोरा बैध, आकाश पुत्र जितेंद्र विनोरा बैध , नरेंद्र पुत्र पप्पू कुशवाहा के खिलाफ  परीक्षा  अधनियम का  मुकदमा पंजीकृत  कराया।

 

Leave a comment