कदौरा-उरई। कदौरा नगर में बीती रात अज्ञात चोरो ने एक किराना गोदाम में सेंध लगाकर डेढ़ दर्जन रिफाइंड गत्ते पार कर अलसुबह देखने पर दुकान मालिक द्वारा पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही की मांग की गयी।

ज्ञातव्य हो थानाध्नगर कदौरा मु बाजार निवासी अनूप कुमार पुत्र कमलेश गुप्ता द्वारा शिकायती पत्र देकर बताया गया कि बीती रात उक्त की गोदाम से अज्ञात चोरो द्वारा पीछे से सेंध लगाकर नसेनी से गोदाम में रखा 15 गत्ते रिफाइंड चोरी करके ले गए जब सुबह होने पर दुकानदार द्वारा अपने गोदाम की सामग्री तितर बितर देखी तो घटना की जानकारी हो सकी वही पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही की मांग की गयी बाजार में एकत्र दुकानदारो में विनोद पुत्र झब्बू गुप्ता ने कहा कि कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरो द्वारा उक्त की जनरल स्टोर गोदाम से भी सामग्री चोरी कर ले गए थे साथ ही बाजार एक   चाय की दुकान से भी खुरापातियो द्वारा सेंध लगाई गयी थी आपस में चर्चा करते हुए व्यापारियो द्वारा कहा गया कि उक्त अराजक तत्व नगर के ही है जिनमे नशेड़ी व् युवा अराजक तत्व ही ऐसी छोटी घटनाओ को आये दिन अंजाम देने की फिराक में रहते है वही निरीक्षक ए के उपाध्याय द्वारा कहा गया कि पुलिस के जवान व् चैकीदार नगर में रात्रि गश्त करते है उक्त कार्य को अंजाम देने वालो की जाँच जानकारी की जा रही जिन पर सख्त कार्यवाही कर जेल भेजा जायेगा ।

Leave a comment