
कदौरा-उरई । स्कूल के लिए हर रोज की तरह निकले नन्हे भाई बहिन को क्या सूझी कि दोनों ने घर न लौटने का प्लान बनाकर हाइवे की तरफ निकल गए वही कठपुरवा मोड़ चैकिंग पर लगी पुलिस द्वारा उक्त बच्चों से पूँछ तांछ कर उन्हें थाने भिजवाया गया और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।
ज्ञातव्य हो कि थानानगर कदौरा मु बम्हौरी निवासी अमित गौतम की 3 वर्षीय बेटी रेणुका व् 7 वर्षीय बेटा अर्पित जोलहुपुर हाइवे में ग्राम कठपुरवा मोड़ पर चैकिंग कर रहे दरोगा जीतेन्द्र सिंह को दोनों बच्चे स्कूली बस्ता व् ड्रेस में पैदल जाते हुए दिखाई पड़े उक्त अकेले गुमसुम जा रहे बच्चों को देख दरोगा द्वारा जब बच्चों से जानकारी ली गयी तो बच्चों द्वारा रोते हुए बताया कि वो कदौरा मु बम्हौरी के निवासी है और वो दोनों पी आर बी पब्लिक स्कूल में पढ़ते है उनके पापा ट्रक चलाते है व् और आज स्कूल के बहाने घर से भाग जाने की बात बच्चों द्वारा पुलिस से कही गयी पूंछने पर कहा कि कही भी चले जायेगे पर घर नही जायेगे घर गए तो मम्मी मारेगी स्कूली बैग व् ड्रेस में बच्चे अपने घर व् स्कूल से 7 किमी दूर बबीना से आगे पैदल निकल चुके थे सूझ बूझ दिखाते हुए दरोगा जीतेन्द्र द्वारा उन बच्चों को फुसलाकर थाने भिजवाया गया और परिजनों को सूचना दी गयी आखिर अबोध उमर पर बच्चों ने ऐसा फैसला क्यों लिया फिलहाल उनके परिजन भयभीत बच्चों को अपने घर लिवा ले गए व् उक्त बच्चों को रोककर घर वापिस करने पर पुलिस को धन्यवाद दिया जिससे कोई अन्य घटना नही घट सकी क्यों स्कूल के लिए निकले बच्चे स्कूल नही गए और घर पर मम्मी की पिटाई का डर को लेकर ही बच्चों ने गलत कदम उठा लिया ।






Leave a comment