कालपी (जालौन) – । मोहल्ला आलमपुर में हुई लाखों की चोरी का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि रविवार रात नगर में एक और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया।

 

नगर के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी मंगल सिंह राजौरिया ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने मंधना गए हुए थे जबकि उनका भोपाल से आया हुआ बेटा पड़ोस के घर मे सो रहा था, इसी मौके का फायदा उठाते हुए रविवार रात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए व दो अन्य कमरों के ताले तोड़ते हुए अलमारी के लॉकर आदि खोलकर करीब 35 हजार रुपये नकदी व करीब 35 हजार के सोने चांदी से बने आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गयी है।

 

Leave a comment