उरई। कुठौंद क्षेत्र में बैंक मैनेजर की कार पेड़ से टकरा गई जिससे मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गये।
इलाहाबाद बैंक की गोहन शाखा के मैनेजर राहुल कुमार मंगलवार की शाम कार से कुठौंद जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार की स्टेयरिंग फैल हो गई जिससे कार शीशम के पेड़ से टकरा गई और राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनको रेफर कर दिया गया।






Leave a comment