उरई। चोरी से मौरम भर कर जा रहे ट्रैक्टर और उन्हें पास कराने के लिए चल रही ओमिनी वैन पुलिस ने पकड़कर सीज कर दी। इस सिलसिले में आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस के मुताबिक एक आरोपी मौके से भाग निकला।
कोटरा थाने के उपनिरीक्षक दिनेश यादव व ज्ञानप्रकाश ने मुखबिर की सूचना पर अमरोड़ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। जिसके दौरान मौरम से भरे दो ट्रैक्टर और उन्हें पास कराने के लिए आगे-आगे चल रही ओमिनी वैन पुलिस की पकड़ में आ गई। पुलिस को देखकर ट्रैक्टरों और वैन सवार लोगों ने उतरकर भागने की कोशिश की। लेकिन आठ लोग पुलिस ने दबोच लिए।
गिरफ्तार किये गये लोगों में अजय पटेल अमीटा, मुकेश कुमार अंडा, वीरपाल सेवड़ी, नन्हें निरंजन खर्रा, कृष्णकुमार चमारी और इंद्रपाल धुरट शामिल हैं। इनका एक साथी भाग निकला। जिनका नाम इन लोगों ने दिनेश पटेल बताया है। इनके खिलाफ चोरी और खनिज एक्ट का मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a comment