उरई। धर्म नगरी कालपी में बुधवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गाजेबाजे के साथ विशाल शिव बारात धूमधाम से निकाली गई।
खास बात यह रही कि इस बार वहां की शिव बारात में रास्ते भर झांकी एवं लीलाओं का मंचन कलाकारों द्वारा हाईटेक तरीके से किया जाता रहा जिससे कौतूहल भरी भीड़ टकटकी लगाये इसे देखती रही।
परंपरा के मुताबिक दोपहर लगभर डेढ़ बजे कालपी के मोहल्ला आलमपुर स्थित मां वनखंडी शक्तिपीठ से केसरिया ध्वज लहराते हुए शिव बारात शुरू हुई जिसमें भगवान शिव, पार्वती के अलावा राम, कृष्ण और अन्य देवी-देवाताओं की झांकियां शामिल रहीं।
शिव बारात के आगे-आगेे विशाल वाहन में शिव-पार्वती के रूप में सजे कार्यकर्ताओं की टीम शोभायमान थी। पीछे कई दर्जन वाहनों में सवार साधु-संत भक्तों के साथ गायन, भजन और कीर्तन कर रहे थे। बारात में महिलाओं और बच्चों का रैला भी शामिल रहा।






Leave a comment