कालपी –उरई । कालपी क्षेत्र में नीम हकीम झोलाछाप डाक्टरों की आयी बाढ़ से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ो मरीज जीवन और मौत के बीच जूझ रहे है। झोलाछाप डाक्टरों द्वारा किया जा रहा फर्जी इलाज से ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों का बुखार तो उतर जाता है लेकिन गलत दवाईयां देने से अधिकांश मरीजों की किडनी, लीवर आदि खराब होने के कारण मरीज मजबूर होकर कानपुर झांसी में पडे अपना इलाज करा रहे है।
गौरतलब हो कि कालपी क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में तथाकथित डाक्टर द्वारा किये गये लापरवाही पूर्ण इलाज के कारण जीत बहादुर उर्फ जीतू पाल की मृत्यु हो चुकी है। उसमें परिवारीजन रो-रो कर तडफ रहे है लेकिन अभी तक कालपी पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा न लिखे जाने के कारण मृतक परिवार सदमें में है। मृतक परिवार के मुखिया ने दुःख व्यक्त करते हुये कहा कि वर्तमान योगी सरकर में अधिकारी गण धन बल के प्रभाव में आकर गलत लोगों को संरक्षण देकर मौत के सौदागर बने हुये है। ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार यमुना एवं बेतवा पट्टी तथा कालपी नगर में कई ऐसे फर्जी डाक्टर अपना दवा खाना खोलकर इलाज के नाम पर लाखों रुपये लूट कर मालामाल हो रहे है। लेकिन दूसरी तरफ गरीब मरीज हैवी डोज के प्रभाव से अन्य तमाम प्रकार के रोगों से पीड़ित होकर या तो मौत हो रही है या फिर मौत आने के इन्तजार में बड़े अस्पतालों में पड़े तड़फ रहे है।
सरकार के स्वास्थ मंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये है जिसमें यह कहा गया है कि उप्र में एक भी झोलाछाप डाक्टर काम नही करेगा। तथा ऐसे फर्जी डाक्टरों पर कानूनी कार्यवाही करने हेतु जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को अधिकृत किया गया है। लेकिन जनपद जालौन का स्वास्थ विभाग एवं पुलिस विभाग प्रदेश सरकार के आदेशों को ताकपर रखकर झोलाछाप डाक्टरों को प्रोत्साहन देकर तमाम प्रकार की लूट करने में संलग्न है। कालपी नगर में 2 दर्जन से अधिक फर्जी डाक्टर मरीजों का इलाज करके मरीजों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करने में लगे है स्वास्थ विभाग को पूरी जानकारी होने के बावजूद फर्जी डाक्टरों पर कोई कार्यवाही न होने से प्रशासन भी संदेह के घेरे में है। इस संबंध में सीएमओ कार्यालय से भी सम्पर्क किया गया लेकिन उक्त कार्यालय ने फोन सुनने में कोई रुचि नही ली। क्षेत्रीय जनता में फर्जी डाक्टरों को लेकर आक्रोश व्याप्त है तथा उप्र सरकार के मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि कालपी नगर एवं क्षेत्र में फैले फर्जी डाक्टरों पर मृतकाल अंकुश लगाया जावे।






Leave a comment