
उरई । भारत विकास परिषद विगत पांच वर्षों से वेलंटाईन दिवस को युवा महा रक्तदान दिवस के रुप मे मना रहा है इस वर्ष यह कार्यक्रम 15 फरवरी 2018 को बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल झांसी रोड़ पर 11 बजे से होगा इस शिविर में भारत विकास परिषद के साथ डिप्लोमा इंजीनियर संघ, भारतीय रेडक्रोस सोसायटी, महिला पतंजलि, ब्लड कमांडो, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के साथ नगर के सभी स्कूल के प्रबंधक प्रधानाचार्य, अध्यापक एव प्रिंट मीडिया एव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहयोग रहेगा। आप भी अपना सहयोग देकर इस शिविर में अपनी सहभागिता करें। शिविर में रक्त दान करें यदि रक्त दान न करना हो तो आप अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करबाये। इं. अजय इटौरिया, इं. राजीव गोयल, युद्धवीर कंथारिया, अजय महतेले, अनिल कुचिया रमाकांत द्विवेदी, प्रीति बंसल, ममता स्वर्णकार, लक्ष्मणदास बाबानी संतोष गुप्ता, दयाशंकर यादव, पंकज तपा रक्तदानी एट सहित अनेकों लोग उपस्थित रहेंगे।






Leave a comment