उरई । जालौन कोतवाली क्षेत्र में खेत में कदौरा के व्यक्ति का  शव मिलने से सनसनी व्याप्त हो गई है । शव की पहचान हो गई है । अनुमान है कि हत्या करके उसका शव यहाँ फेंका गया है । पुलिस छानबीन कर रही है ।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौन्दा बुजुर्ग में रामदास के खेत में शव पड़ा था जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव अपने कब्जे में ले लिया । शव के पास ही इंडिका कार खड़ी थी ।

शव गीतेश उर्फ राजू पुत्र महेश चंद्र साहू निवासी कदौरा की थी । बताया जाता है कि वह एक विवाह में उरई आया था जिसके बाद शायद उसे जालौन क्षेत्र में ले जा कर कत्ल कर दिया  गया । पुलिस का कहना है कि गहन छानबीन की जरूरत है तभी कुछ कहा जा सकेगा ।

Leave a comment