कदौरा-उरई । सिरफिरे ग्रामीण द्वारा अचानक दोहरी हत्याओ को अंजाम दिया गया जिसमे पहले अपनी सगी भाभी का भेजा उड़ाकर मौत की नींद सुला दिया फिर एक ग्रामीण की गोलीमार कर हत्या की गयी उक्त घटना के होते ही सम्पूर्ण गांव निवासियो के पैरो तले जमीन खिसक गयी घण्टों तक लाशे अलग-अलग जिलों की सीमा में पड़ी रही सूचना पर देर शाम पहुंची दो थानों की पुलिस ने शव का पंचनामा भर जानकारी की गयी।
ज्ञातव्य हो कि थाना कुरारा क्षेत्र ग्राम लहरा में एक युवक शेखर सिंह पुत्र दिग्विजय सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी ही भाभी पूजा पत्नी शन्नी सिंह की घर पर ही गोलीमार कर हत्या कर दी। कुछ देर बाद लहरा ग्राम के समीप थाना कदौरा जालौन की सीमा में लहरा निवासी गब्बर पुत्र गजेन्द्र सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी बेरी रोड पर पड़ी लाश को देख घण्टो तक गांव में चर्चा होना शुरू हो गयी लोगांे को यही लग रहा था कि एक की ही हत्या हुई है लेकिन घर के अंदर पड़ी लाश की किसी को जानकारी नही थी अब सूचना मिलते ही घण्टो बाद घटनास्थल पर पहुंचे हमीरपुर अपर एसपी एवं कुरारा एसओ व जालौन के कदौरा एसओ एवं सीओ कालपी सुबोध गौतम द्वारा अपनी-अपनी सीमा की लाश को लेकर पूंछतांछ व् पंचनामा भर कार्यवाही की गयी। बता दे कि उक्त लहरा गांव कदौरा के समीप ही बसा हुआ है लेकिन क्षेत्र थाना कुरारा हमीरपुर मारने व् मरने वाले सभी कुरारा क्षेत्र ग्राम लहरा के ही है लेकिन उक्त गांव का रोड रास्ता जालौन कदौरा थाने में आता है जिस खलियान में युवक की हत्या हुए वह कदौरा में आया और जो हत्या घर में हुए वह कुरारा क्षेत्र में आया इसलिए दोनों थानो की पुलिस जांच में जुटी है। उक्त मामले में जब कुरारा एसओ से प्रेस वार्ता हुई तो बताया गया कि मरने वाली पूजा के देवर शेखर ने उक्त हत्या की जो कि ग्रहकलेश से सम्बंधित हो सकती है वही अपूर्ण सूत्रों के मुताबिक उक्त मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है जिससे उक्त युवक ने अपनी भाभी व् उससे सम्बन्ध रखने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और युवक मौके से फरार हो गया। वही सूत्रों के मुताबिक हत्यारे ने खुद को सरेन्डर करने की चर्चा सुनी गयी लेकिन कुरारा एसओ द्वारा उक्त सरेन्डर की बात से इंकार कर दिया।






Leave a comment