उरई। ट्रेन में एक यात्री की मौत होने के बाद खलबली मच गई। खबर मिलने पर जीआरपी ने शव को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। अनुमान है कि यात्री की मौत अचानक हृदयाघात से हुई।
गोरखपुर से झांसी की ओर जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 12541 के एसी कोच में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। सहयात्रियों को उरई स्टेशन के करीब उसके साथ अनहोनी का आभास हुआ। जिस पर उरई स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही रेलवे पुलिस को सूचित किया गया।
मृत यात्री की पहचान गोरखपुर निवासी उदयवीर (55वर्ष) के रूप में हुई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a comment