उरई। रामपुरा क्षेत्र में जगम्मनपुर साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष और संचालन मंडल का शपथ ग्रहण जोशखरोश से संपन्न हुआ।
जगम्मनपुर में कड़े संघर्ष के बाद विजयी हुए सहकारी समिति के अध्यक्ष ताहर सिंह भाजपा नेता विजय द्विवेदी ने शपथ दिलाई।
इसके बाद ताहर सिंह ने उपाध्यक्ष गोविंद सिंह सेंगर और संचालक मंडल को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्रीराम पाल, मुकेश यादव, डा. केके दुबे, ओमप्रकाश दोहरे, सुनील निषाद, अशोक वर्मा, पूर्व सचिव माता प्रसाद आदि मौजूद थे। संचालन सहकारी समिति के सचिव प्रताप सिंह कुशवाहा ने किया।





Leave a comment