उरई। कदौरा विकास खंड की सरौला ग्राम पंचायत में 22 फरवरी को होने जा रहे प्रधान पद के उपचुनाव के लिए गुरुवार को प्रयाग सिंह और सावित्री देवी द्वारा पर्चा वापस लिए जाने के बाद पांच उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं।
बचे उम्मीदवारों कमोद, गुडडी देवी, पूनम, माया देवी और मुकेश को आज चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गये। गौरतलब है कि पूर्व प्रधान मुहर सिंह का अक्टूबर 2017 में किडनी में कैंसर से निधन हो गया था। जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने तदर्थ व्यवस्था के लिए वार्ड सदस्य मंजू को प्रधानी का कार्य प्रभार सौंपा था। अब नये प्रधान चुनाव के बाद विधिवत यहां का उत्तर दायित्व संभालेगें।







Leave a comment